लाड़ली बहना योजना की 19वीं इंस्टॉलमेंट जल्द आने वाली है। मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों को दिसंबर 2024 में मिलने वाली 19वीं किश्त का इंतजार है। यह किश्त 10 दिसंबर 2024 को जारी होनी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस किश्त को 11 दिसंबर को जन-कल्याण पर्व के तहत जारी करेंगे।
लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं को हर साल ₹15,000 की राशि दी जाती है। यह राशि मंथली आधार पर ₹1,250 हर महीने के रूप में दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल आधार-लिंक्ड और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर-इनेबल्ड बैंक खातों में ही होता है। सरकार द्वारा यह योजना जून 2023 में चालू की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। केवल विवाहित महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परिवार से अलग हुई महिलाएं भी शामिल की गई हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द ही आपके खाते में हर महीने ₹1,250 ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थी के बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर की जाती है।